शालीमार कालोनी निवासी एक आटो चालक पर बुधवार करीबन दो दर्जन युवकों द्वारा रंजिशन चलती कार में मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद हमलावर आटो चालक को रामबाग रोड पर गाड़ी से उतारकर मौके से फरार हो गए। परिजनों व राहगीर तुरंत लहुलूहान आटो चालक को अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।मारपीट में घायल शालीमार कालोनी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह रात को सवारियों वाला आटो चलाता है और बुधवार को रोजाना की तरह काम खत्म कर घर की जा रहा था कि तभी अचानक मिल के पीछे कार में साइड लग गई। इसके बाद कार चालक से तीखी बहस भी हुई। लेकिन इलाकावासियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। जब वह घर पहुंचने पर आटो खड़ा करके काम करने लगा तो कार सवार करीबन दर्जन युवकों ने जबरन कार में बिठा लिया और चलती कार में डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद वह रामबाग रोड के पास उतारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घायल युवक की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।