पिहोवा (ब्यूरो)। कस्बा में एक महिला से उसके एटीएम कार्ड का कोड पूछकर करीब पचास हजार रुपये की खरीददारी का मामला सामना आया है। थाना पेहवा में दी शिकायत में बलजिंद्र कौर वासी पेहवा ने बताया कि 9 दिसंबर को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर उससे उसके एटीएम का कोड पूछ लिया। उसके बाद उसके खाते से 49455 रुपये की खरीददारी की गई। जब उसके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।