फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य आशीष चढ़ा एसटीएफ के हत्थे; चार असले, चार जिंदा कारतूस बरामद

Sat, 01 Jul 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला एसटीएफ को अंकुश कमालपुर गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष उर्फ टोबो को करनाल से काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 असले व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकुश कमालपुर गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष उर्फ टोबो को अंबाला एसटीएफ ने करनाल से काबू कर लिया। आरोपी के पास से 4 असले व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम व उप पुलिस अधीक्षक अमन के निर्देशानुसार मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश हेतू करनाल के सेक्टर 32 में थी।

विज्ञापन


आरोपी को करनाल से किया काबू
उसी समय टीम को सूचना मिली कि अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य गांव जाम्बा निवासी आशीष कुमार उर्फ टोबो  भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी और काबू किया। एसटीएफ की टीम में करनाल से राजन, बलवान सिंह, जींद से पुरुषोत्तम, यमुनानगर से कुलदीप,अंबाला से राहुल व रविंदर शामिल रहे। टीम ने आरोपी के खिलाफ करनाल के सेक्टर-32-33 में 30 जून को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें