फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती परीक्षा मामला: नकल करवाने वाला मास्टरमाइंड खुद सेना में कुक, जींद में बैठकर रचा था पूरा खेल

Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पांच दिन के रिमांड के दौरान संलिप्त दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में पुलिस ने रविवार को सुशील व अजीत सिंह को काबू किया था, दोनों भाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में सेना की ग्रुप डी की भर्ती में नकल करते पकड़े गए 17 मुन्ना भाई के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लिखित परीक्षा के लिए मुन्ना भाई तैयार करने वाला मास्टरमाइंड जींद के खेड़ी भुल्ला निवासी सुशील खुद सेना का जवान है। वह शिमला के जाखड़ी में बतौर सिविल सर्वेंट कुक लगा हुआ है। करीब चार माह पहले ही सुशील सेना में भर्ती हुआ था और छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इस दौरान सुशील ने अपने साथियों संग मिलकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने की बात कहते हुए रुपयों में समझौता किया था।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को मोबाइल डिवाइस, हेडफोन आदि उपलब्ध करवाए थे ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न हो और दूसरे स्थान पर बैठकर डिवाइस के जरिये पूरा पेपर करवा सके। इस मामले में सुशील का साथ देने वाले उसके भाई अजीत को भी पुलिस ने उसके साथ ही 24 दिसंबर को काबू किया था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

अब पुलिस सुशील के जरिये संलिप्त अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए दबिश दे रही है। बता दें कि परीक्षा के दौरान 17 परीक्षार्थियों को नकल मारते हुए पकड़ा था और इनमें छह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। अभी तक पुलिस कुल 19 की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
तोपखाना पुलिस को दी शिकायत में सूबेदार अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ग्रुप कमांड लेवल के लिए डिफेंस सिविल की भर्ती परीक्षा सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा स्टेडियम में चल रही थी। वह परीक्षा के दौरान बतौर निरीक्षक सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान देखा कि रोल नंबर-6256 चौब सिंह मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि एक कैंडिडेट किसी से बात करके पेपर कर रहा था। इसके बाद टीम ने सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो 16 अन्य भी नकल करते हुए पकड़े गए। उनके पास से मोबाइल, स्पीकर, हेडफोन, ब्लूटूथ आदि बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें