फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बेटी की शादी, सड़क हादसे में पिता की मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बेटी की शादी के लिए कुछ खरीददारी करने जा रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने जहां पूरे घर में खुशियों को मातम में बदल दिया, वहीं इलाके में भी आसपड़ौस के परिवारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। मरने वाला शख्स एमईएस में कार्यरत था और दलीपगढ़ का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अधेड़ अशोक कुमार मिलट्री इंजीनियर सर्विस विंग में कार्यरत था और दो दिन बाद रविवार को उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। घर में पूरी तरह से शादी की तैयारियां हो चुकी थी और कई रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके थे। शुक्रवार को बेटी का पिता अशोक कुमार बेटी के लिए कुछ खरीददारी करने के लिए घर से दोपहिया वाहन पर निकला था।
लेकिन जैसे ही वे सैन्य क्षेत्र में स्टेशन हैडक्वार्टर के पास पहुंचा तो वहीं से गुजर रहे एक चौपहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान अशोक कुमार अपने दोपहिया वाहन के साथ जमीन पर जा गिरा और बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तोपखाना पुलिस ने बताया कि वहां उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही न केवल अशोक कुमार के घर, बल्कि आसपास परिवारों में भी मातम का माहौल बन गया और घर में जो शादी की खुशियां थी, वो दुख में तबदील हो गई। तोपखाना चौकी प्रभारी जोराजीत सिंह ने बताया कि अशोक कुमार अपनी बेटी का शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और इसी काम से बाजार जा रहा था। लेकिन एक सड़क हादसे में वे बुरी तरह घायल हुआ और अब चंडीगढ़ में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें