बस स्टैंड के निकट सोमवार को रोडवेज की बस और एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि कार चालक और बस ड्राइवर के बीच बहस हो गई। हंगामे की सूचना पाकर अन्य बस चालक ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। शाहाबाद निवासी संजय ठाकुर का कहना था कि वह अपने परिवार के साथ अंबाला कैंट से शाहाबाद की ओर जा रहा था कि अचानक से ढाबा के पास कार ने अचानक मोड़ काटते समय टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि बस चालक ने कार चालक पर भी जल्दबाजी में निकलने के आरोप लगाए।