अंबाला एसटीएफ टीम ने ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राज्यस्थान, हिमाचल में 20 से अधिक मामले दर्ज है।
पंजाब, हरियाणा, राज्यस्थान, हिमाचल में 20 से अधिक मामलों में नामजद 5 हजार के इनामी बदमाश को अंबाला की एसटीएफ टीम ने दबोच लिया। आरोपी जितेंद्र सिंह को टीम ने करनाल के इंद्री स्थित गांव नदी से काबू किया। अंबाला एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लूट व चोरी के अधिकतर मामलों में आरोपी यमुनानगर जिला का भी मोस्ट वांटेड अपराधी है।
विज्ञापन
यमुनानगर का था जितेंद्र मोस्ट वांटेड
टीम ने यह छापामारी एसटीएफ गुरुग्राम पुलिस अधीक्षक जयबीर सिंह राठी व डीएसपी अमन सिंह के निर्देश पर की। अंबाला एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र लूटपाट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा था। यमुनानगर के जगाधरी थाने में 11 मई 2017 को मामला दर्ज था जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोंक पर 2017 में व्यक्ति से 16.40 लाख रुपये लूटे थे। टीम ने कार्रवाई के बाद आरोपी को यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया।
हत्या के प्रयास, लूट व चोरी के 20 मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पर पंजाब, राजस्थान, हिमाचल व हरियाणा में करीब 20 मामले दर्ज है। जगाधरी पुलिस थाने में 11 मई 2017 को लूटपाट व प्रताप नगर में 20 मई 2015 को धारा 398 व 401 व सदर पुलिस थाना यमुनानगर में 22 दिसंबर 2011 को आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास व कुरुक्षेत्र के लाडवा थाने में 17 जुलाई 2013 को 379 व सेक्टर-40 गुरुग्राम थाने में 5 अक्टूबर 2011 को धारा 379 व 411 व हिमाचल के सोलन में 3 मार्च 2021 को धारा 174 व 21 दिसंबर 2020 को सोलन में धारा 174 व पंजाब के रोपड़ में 23 सितंबर 2017 को आर्म्स एक्ट व 20 मई 2015 को पौंटा साहिब में 379 व 34 व राजस्थान में 2016 को धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी, 2 जुलाई 2013 को सोलन के बद्दी में धारा 379 व 34 दर्ज हैं