विगत दो नवंबर की रात गांव रोलों में चाकू मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी गुरमेज सिंह उर्फ मेजा को कैंट सिविल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस डीसीपी अर्बन सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि महेश नगर पुलिस को गांव रोलों की महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पुलिस को बताया था कि 2 नवंबर की रात को उनके घर के सामने गुरमेज सिंह उर्फ मेजा ने उसके भाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।हमले में आरोपी ने उसके पिता और भाई गुरने सिंह को भी जख्म कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कैंट सिविल अस्पताल में दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।