फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सिम मिलने के बाद गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आरोपी संजय कुमार निवासी नाहन हाउस के नाम सेंट्रल जेल में सिम चल रहा था। यह खुलासा जेल में कैदी से मोबाइल फोन बैटरी, सिम मिलने के बाद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए है। बलदेव नगर थाना में दी शिकायत में सेंट्रल जेल के उप-अधीक्षक भूपिंद्र सिंह ने बताया कि जेल पुलिस को चेकिंग के दौरान कैदी सन्नी के पास से सात सितंबर को दो मोबाइल फोन, बैटरी और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद बलदेव नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में कैदी सन्नी ने खुलासा किया कि यह सिम उसको संजय कुमार ने दिया था। इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें