फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पर मारा पत्थर, शीश तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस पर मारा पत्थर, शीशा तोड़ा
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 42
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रोडवेज की एक बस, जो सिटी से कैंट आ रही थी, पर जंडली पुल के निकट सुबह एक युवक ने पत्थर दे मारा। इससे बस का शीशा टूट गया, जबकि शीशे के टुकड़े चालक को भी लगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक रविंदर, कंडक्टर हरेंद्र, रामकुमार ने बताया कि अंबाला सिटी से बस लेकर कैंट की ओर चले थे। बस में करीब चालीस सवारियां बैठी थीं। उन्होंने बताया कि सिटी से आते हुए जब बस जंडली पुल पर चढ़ने लगी, तो अचानक एक युवक, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा था, आया और उसने बस के शीशे पर पत्थर दे मारा। इस कारण से शीशा टूट गया, वहीं कुछ टुकड़े बस चालक को भी लगे। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाई जबकि यह युवक किसी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बस को अंबाला कैंट लाया गया, जहां पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें