फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भागने की फिराक में रेप का आरोपी, पुलिस से पासपोर्ट रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रेप का आरोपी वरुण गुप्ता पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने की फिराक में था, मगर इसकी जानकारी रेप पीड़िता को लग गई जिसने शनिवार को नारायणगढ़ थाने में पहुंच मामले की शिकायत दी। उसने नारायणगढ़ थाना पुलिस से आरोपी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि वह मामले की शिकायत देकर वापस जा रही थी तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जून में नारायणगढ़ की रहने वाली महिला ने किराना व्यापारी वरुण गुप्ता पर रेप का आरोप लगाया था। आरोप था कि वरुण ने उससे जान पहचान का फायदा उठाकर उससे दुकान में गलत काम किया। इसके बाद उसे धमकाया कि उसके पास एक वीडियो भी है जिसके दम पर वह ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद कई बार रेप किया। ब्लैकमेल कर वरुण के रिश्तेदार कमल व सिंदर ने उसके साथ दुराचार किया। महिला दो बच्चों की मां है और उसने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। मगर आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया जिसके बाद यह केस एक बार रद्द हो गया था, मगर बाद में फिर धमकियां मिलने पर महिला ने केस दर्ज करवाया। इसी मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। एडवोकेट सुशांत शर्मा ने बताया कि महिला केवल पासपोर्ट रद्द करने की शिकायत देने गई थी, मगर आरोपियों ने वहां भी उसे धमकियां दी हैं जिसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें