नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के दो मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पुलिस अलग-अलग मामलों में लड़कियों के अपहरण के केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नारायणगढ़ में दर्ज नाबालिग लड़की अपहरण के मामले में आरोपी सतीश कुमार निवासी गांव रामपुर थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। शिकायतकर्ता महिला ने 29 मई 2018 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 मई 2018 को आरोपी सतीश कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। इस शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। दूसरे मामले में थाना साहा में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी हरभजन सिंह निवासी गांव पंजोखरा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया है। 27 अप्रैल 2018 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 अप्रैल 2018 की सुबह को आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का विवाह अपहरण कर लिया है। इस शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी थी।