आरोपी हेड कांस्टेबल को भेजा जेल
अंबाला सिटी। विजिलेंस ट्रैप में फंसे रिश्वत के आरोपी हेड कांस्टेबल को विजिलेंस की टीम ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि विजिलेंस को रविदास माजरी के युवक राहुल ने शिकायत दी थी कि उसने एक मारपीट का केस दर्ज कराया था। इस मामले में जांच अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उससे दो हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और पुलिस मुलाजिम को दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही मामले का खुलासा हो गया। टीम आरोपी हेड कांस्टेबल को अपने साथ ले गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।