चोरों ने तोड़ा एसबीआई का एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन कोई न कोई चोरी की वारदात हो रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है शहजादपुर से, जहां मंगलवार की रात को चोरों ने बस अड्डे के पास लगे एसबीआई के एटीएम को तोड़ कर नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि चोर नकदी चोरी करने में नाकाम रहे। सवाल यह उठाता है कि बैंक द्वारा एटीएम में लाखों रुपये कैश रखा होता है, जिसकी सुरक्षा के लिए कर्मी तैनात किया जाता है। वहीं इस दिन वारदात के समय मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। पुलिस ने एसबीआई एटीएम को तोड़ने की वारदात के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।