दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
साहा।
साहा राजीव गांधी चौक स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान मालिक प्रीत मोहिंद्र ने बताया कि उसकी राजीव गांधी चौक पर दुकान है। दुकान में उसने करीब 80 हजार रुपये के सेकेंड हैंड मोबाइल रखे थे। सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि शटर के ताले टूटे हैं। भीतर चेक किया तो पता चला कि हजारों रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग रहते हैं, जबकि सीढ़ियों पर चोरों ने लोहे की पतली तार लगा दी थी, ताकि यदि कोई आए तो तार में उलझकर गिर जाए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।