अंबाला सिटी। सिटी थाना बलदेव नगर पुलिस ने पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल में न पंहुचने पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गांव कुम्हेरा जिला ईटावा उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी राम नारायण को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।