कार की चपेट में आने से गई बुजुर्ग की जान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जीटी रोड पर जंडली के पुल के पास सोमवार शाम श्मशान घाट के नजदीक कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजकुमार निवासी दुर्गानगर के तौर पर हुई है। हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। उनके पिता राजकुमार आइसक्रीम का काम करते थे। सोमवार को उसके पिता आइसक्रिम की रेहड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने जंडली पुल के पास उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।