फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आठ घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकराई, आठ घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव डैहर के नजदीक एक टाटा नैनो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में भर्ती करवाया गया। गांव डैहर के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया जिससे कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में रिया, माधव निवासी ऋषीकेश उत्तराखंड, राघव, शिविस, चंचल, रजनी निवासी यमुनानगर तथा मोटरसाइकिल सवार नारायणगढ़ के गांव डेरा के रहने वाली सोनिया व मोहित निवासी गांव डेरा घायल हो गए। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहन निकाला और सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रिया, राघव और माधव को पीजीआई चंडीगढ़ तथा अन्य सभी को सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें