फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी का प्रयास, धर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी का प्रयास, धर दबोचे
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के मोती नगर में स्थित रविदास मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की पहचान अजय निवासी ग्रीन एवेन्यू रोपड़ व सुनील निवासी उच्चा खेड़ा रोपड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने डॉ. भीम राव आंबेडकर सभा के चेयरमैन राजपाल की शिकायत पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। राजपाल ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे मंदिर में छत के रास्ते चोरी की नीयत से दोनों आरोपी घुसे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें