अंबाला सिटी। गांव माजरी निवासी 11 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार माजरी सरकारी स्कूल में कोमल छठी कक्षा में पढ़ती थी। छुट्टी के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकली तो सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। उसे साथ लगते पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे शहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौका पाकर ट्राला ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने ट्राले को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।