फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के गांव भुस्तला निवासी एक ही परविार के चार लोग दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर शहजादपुर के रास्ते त्रिलोकपुर बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शहजादपुर टी प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। शहजादपुर पुलिस ने मृतक के शव को शव गृह नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाकर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें