फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशनगर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े वारदात का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशनगर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े घर में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। महेशनगर इलाके में चोर बेधड़ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार दिनदहाड़े चोर अजीत नगर स्थित घर में दीवार फांद कर दाखिल हो गए। सामने रह रहे परिवार सदस्यों ने बदमाशों को घर में दाखिल होते देखा तो तुरंत वह बाहर निकले, जिसके बाद चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी महेशनगर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन

अजीत नगर निवासी देवी प्रसाद भट्ट ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, मगर उनके घर के समक्ष स्थित एक प्रोफेसर का घर बंद पड़ा था और ताले लगे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे तीन युवा गली में से पैदल निकल रहे थे। तभी एक युवा वापस आया और गेट पर ताला देख वह साइड से दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गया। इतना ही नहीं दूसरा युवा बाहर पहरा देने लगा और उसने भी घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की, मगर इसी बीच देवी प्रसाद के परिवार सदस्यों को घर के आगे आहट सुनाई देने पर वह बाहर आए। देवी प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा जैसे ही गेट से बाहर निकला तो चोर गली से निकल गए। उनके बेटे के सामने से ही एक चोर घर के अंदर से दीवार फांदकर वापस निकला। घटना की जानकारी प्रोफेसर को दी गई जिसके बाद महेशनगर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पुलिस टीम पहुंची जिसके सुपुर्द सीसीटीवी की फुटेज दी गई है। देवी प्रसाद ने बताया कि अजीत नगर में कुछ दिन पहले भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से सिलेंडर चुरा ले गए थे। उनका आरोप था कि पुलिस को मामले की शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है। उधर, महेशनगर थाने के एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें