फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर दुष्कर्म व पति पर दहेज प्रताडना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर पर दुष्कर्म, पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म व पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। यही नहीं पीड़िता ने जेठानी के खिलाफ दूध में नशा देने की शिकायत भी पुलिस को दी। महिला थाना में दी शिकायत में गांव नंदगढ़ निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी जेठानी ने गत दिवस उसे दूध में नशा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नशे में थी तो उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति भी उसे दहेज के लिए परेशान करता है। महिला थाना इंचार्ज सुनीता ढाका ने बताया कि ससुर के खिलाफ धारा 376 व पति के खिलाफ धारा 498 व जेठानी के खिलाफ धारा 328 का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें