फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी कार लुटेरा एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। सीआईए ने शुक्रवार को दो वर्ष पूर्व कड़ासन के पास मेन हाईवे से कार लूटने वाले एक शातिर बदमाश को धर दबोचा है। इस बदमाश पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। आरोपी को सीआईए ने जगाधरी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बदमाश की पहचान गांव बनौंदी वासी साहिल के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने मार्च 2017 में साहा-शहजादपुर राजमार्ग पर गांव कड़ासन के निकट एक कार लूट ली थी। मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर आया साहिल फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जांच अधिकारी रूप सिंह के मुताबिक साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें