डिलीवरी मैन घर में सिलिंडर ले जा रहा था, बाहर दो युवकों ने स्कूटी पर रख लिया दूसरा सिलेंडर, काबू
फोटो नंबर-----26
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर पटेल रोड, हरिमंदिर के पास दो युवकों को गैस सिलिंडर चुराते लोगों ने पकड़ा। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। सैनिक गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन संतोष पटेल रोड पर एक घर में सिलिंडर देने आया था। संतोष जब भरा हुआ सिलिंडर घर में ले जा रहा था तो पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने एक सिलिंडर अपनी गाड़ी में रख लिया और उसे ले जाने लगे। इसके बाद संतोष ने शोर मचाया और दुकानदारों की मदद से दोनों युवक मौके से पकड़े गए। सूचना पाकर पुलिस चौकी नंबर-3 के कर्मी मौके पर पहुंचे। गैस एजेंसी के कर्मी संतोष ने चौकी में शिकायत दे दी हैै। पुलिस ने दोनों आरोपियों अमित निवासी कैथ माजरी व अनिल उर्फ पिंटू निवासी मंगल का अहाता अंबाला शहर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।