फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार को सेक्टर आठ में स्थित एक प्रापर्टी ऑफिस में फाइनेंसर और एक अन्य व्यक्ति में कहासुनी हाथापाई में बदल गई जिसमें कंचघर के अमित को चोट आई है। उसे उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन अमित ने बताया कि उसकी शहर के बस स्टैंड स्थित लेडीज गारमेंट्स की दुकान है। उसने कुछ महीने पहले सेक्टर आठ स्थित एक प्रापर्टी के मालिक से 32 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे जिसके चलते उसने अपनी बाइक भी गिरवी रख दी थी लेकिन बीते चार-पांच माह से वह उधार लिए पैसे का ब्याज नहीं दे पाया जिसको लेकर वह शनिवार दोपहर को फाइनेंसर के सेक्टर आठ स्थित ऑफिस में पैसे देने गया लेकिन फाइनेंसर ने ऑफिस पहुंचते ही उससे गाली गलौच शुरू कर दी और तीन लोगों को बुलाकर उस पर डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें