फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर काकरू गांव के पास शनिवार रात एक साइकिल सवार को कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव काकरू निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे जब वह काकरू अड्डे के पास घूम रहा था तो उसी वक्त सड़क पार कर रहे साइकिल सवार उसके भतीजे भूपिंद्र सिंह (35) को एक सफेद रंग की सेंट्रो कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल रूप से घायल हो गया और भूपिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जरनैल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार चालक ने कार रोकी तो उसने अपना नाम फरीदाबाद निवासी ओम प्रकाश बताया। बलदेव नगर चौकी प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि जरनैल सिंह की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें