उगाला गांव में बंदरों का आतंक, बच्चे की हाथ टूटा
बराड़ा। उगाला गांव में बंदरों के आंतक के कारण लोग बेहद परेशान हैं। उत्पाती बंदर घर में घूसकर खाने पीने की चीजें खाने के साथ ही घरेलू सामान इधर-उधर डाल जाते हैं। लोगों ने बताया कि बुधवार को एक बच्चे को बंदरों ने छत पर ही घेर लिया, जिस कारण बच्चा एक छत से दूसरी छत पर कूद गया। ऐसे में उसकी बाजू टूट गई, जिसे एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने फ्रेक्चर बताया। लोगों ने सरपंच मोहन लाल व बीडीपीओ सुमन कादियान को गांव से बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है। उधर, सरपंच मोहन लाल का कहना है कि बंदरों को जल्द पकड़वाया जाएगा।