फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी से खाद्य सामग्री सहित सिलेंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी से खाद्य सामग्री और सिलिंडर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
गांव धीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से चोर चीनी, चावल और दो सिलिंडर ले गए। आंगनबाड़ी वर्कर सरोज बाला ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार दोपहर को आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर घर चली गई थी। जब बुधवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे पर लगा ताला टूटा है। सरोजबाला ने अंदर जाकर देखा तो रसोई से एक चीनी का कट्टा, एक चावल का कट्टा व दो सिलिंडर चोरी हो चुके थे। जानकारी मुताबिक आंगनबाड़ी की चारदीवारी के पीछे चीनी के कट्टे से निकली चीनी भी मिली है। मामले की शिकायत आंगनबाड़ी वर्कर ने मुलाना पुलिस को सौंप दी है। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें