फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रखे गुल्लक के ताले तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में रखे गुल्लक के ताले तोड़ हजारों की चोरी
विज्ञापन

मुलाना। मुलाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर में रखे गुल्लक के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। वारदात का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब मंदिर कमेटी के प्रधान ललित चौहान मंदिर आए और उन्होंने शिव मंदिर व नगर खेड़े पर लगे गुल्लक के तालों को टूटा हुआ पाया। सूचना उन्होंने उसी समय मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों को दी। मंदिर कमेटी के प्रधान ललित चौहान व कमेटी सदस्य विपिन राणा ने कहा कि इससे पहले भी चोरों ने मंदिर के गुल्लक के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ कर दिया था, जिसकी शिकायत मुलाना पुलिस को सौंपी थी। उस समय हुई चोरी का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। शिव रात्रि के बाद फिर चोरों ने मंदिर के गुल्लक में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। उन्होंने कहा चोरी हुई नकदी का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन राशि हजारों में रही होगी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें