फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्नलाइन बैंकिंग के जरिये लगाई 22 हजार रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन बैंकिंग के जरिये लगाई 22 हजार रुपये की चपत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ओलएक्स से खरीदे सामान की पेमेंट करने के लिए एक ठग ने व्यक्ति से उसका खाता नंबर ले लिया और उसे दो बार में 22 हजार रुपये की चपत लगा दी। फिलहाल पुलिस ने सेक्टर-9 निवासी पुनीत धीमान की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ दिन पहले ओलएक्स पर टीवी ट्राली बेचने की एड डाली थी। इसके बाद 11 मार्च को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने पुनीत को बताया कि वह टीवी ट्राली खरीदना चाहता है। इस दौरान 2200 रुपये में बात फाइनल हो गई। पुनीत धीमान किसी काम से अंबाला से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने पुनीत को कहा वह यह राशि उसके खाते ऑनलाइन डाल देगा। इसके बाद आरोपी ने पुनीत से खाता नंबर ले लिया। आरोपी ने बजाए राशि डालने के उसके खाते से ही पैसे निकाल लिए। इसके बाद कहा कि ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुई है। इसके बाद आरोपी ने पुनीत से उसके दूसरे खाते की डिटेल ले ली और उस खाते से भी राशि निकाल ली। इस दौरान आरोपी ने 22 हजार रुपये की राशि साफ कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें