फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी काबू

Tue, 06 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़/शहजादपुर। रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को काबू कर लिया है। बीते नवंबर को आरोपी किरायेदारों ने लेटर भेजकर मकान मालिक से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार निवासी शहजादपुर जिला अंबाला ने थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 नवंबर को किसी ने पत्र के माध्यम से उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, जबकि जांच का जिम्मा सीआईए नारायणगढ़ को सौंपा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ओम किरण निवासी हिरन बड़ा सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) और सरवन कुमार निवासी हमायूंपुर थाना ननोता जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है, जिनको गांव जटपुर से गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी पुलिस  पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें