सड़क दुर्घटनाओं में उपचार के दौरान गई जान, केस दर्ज
अंबाला सिटी। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया है। थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई गई कि अज्ञात कार चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए 26 फरवरी को 45 वर्षीय बलजीत सिंह को टक्कर मार दी थी। उनकी सरकारी अस्पताल अंबाला छावनी में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में अंबाला कैंट थाने में शिकायतकर्ता जगदीप कुमार निवासी विकास पुरी थाना महेशनगर नेे शिकायत दर्ज करवाई है कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए 22 फरवरी को नजदीक एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में उसके 63 वर्षीय पिता मनजीत कुमार को टक्कर मारी, जिनकी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 25 फरवरी को मौत हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।