अंबाला सिटी। अंबाला सेंट्रल जेल में बंद रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के तीनों दोषियों ने सजा सुनाए जाने के बाद अपनी पहली रात आम कैदियों की तरह काटी। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर उन कैदियों का बैरक आम कैदियों के बैरक से अलग रखा गया है। वहीं जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने 16 साल बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में राम रहीम सहित कुलदीप, निर्मल सिंह व कृष्ण लाल को सजा सुनाई थी। वहीं अंबाला सेंट्रल जेल में बंद उक्त तीनों कैदियों की पहली रात आम कैदियों की तरह ही बीती। वहीं उन्हें जेल में आम कैदियों की तरह ही रखा जा रहा है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए तीनों कैदियों का कैदी नंबर क्या है और उन्हें किसी बैरक में रखा गया है, यह जानकारी से इनकार कर दिया।
------------
उदास दिखीं जेल में बंद हनीप्रीत
राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत भी अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार वह दिनभर उदास रही। जेल प्रशासन ने तीनों दोषियों को हनीप्रीत से नहीं मिलने दिया गया। वहीं दोषियों का कोई रिश्तेदार भी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।