फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- साइकिल, बाइक, एक्टिवा सवार सहित कार सवार भी हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने में पलटी कार, आठ जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मंगलवार को जगाधरी-अंबाला मार्ग स्थित हमीदपुर गांव के मोड़ के पास अचानक आए एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक, साइकिल व एक्टिवा भी आ गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एमएम अस्पताल दाखिल किया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नग्गल निवासी सुरजन सिंह अपनी 16 वर्षीय बेटी अदिति व बेटे चेतन (11 वर्ष) के साथ जगाधरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो हमीदपुर गांव के पास पंहुचे तो मार्ग पर उनके सामने एक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के लिए उन्होंने आपातकालीन ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर सवार अविनाश निवासी रामपुर साहा से टकराते हुए एक्टिवा सवार मनजीत सिंह व उनकी पत्नी दलजीत कौर निवासी खान अहमदपुर को अपनी चपेट लिया, जबकि साइकिल सवार दंपति बख्तावर सिंह व जसवंती से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क के किनारे बने गड्ढे में जा पलटी। राहगीरों ने सभी आठ घायलों को लहूलुहान हालत में एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती करवाया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें