फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पुलिस की दो टीमें लगी हैं आरोपियों की तलाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। महुआखेड़ी के रणधीर सिंह हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें छापामारी कर रही हैं, जबकि अभी तक पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंचे हैं। गौरतलब है कि गांव महुआखेड़ी के रहने वाले 40 वर्षीय रणधीर सिंह की गत 13 मई रविवार को हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी व बच्चों को राधा स्वामी सत्संग भवन नखड़ोली में छोड़ कर वापिस अपने घर लौट रहा था कि गांव नखड़ोली के समीप ही कार सवार कुछ युवकों ने उसे गोलियों से भून हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले की जांच क्षेत्र के लोगों की मांग पर सीआईए 2 के इंचार्ज कुलभूषण को सौंपी गई थी जिस पर जांच का जिम्मा लेते हुए इंस्पेक्टर कुलभूषण ने हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन परिजनों को दिया था। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि इस संबंध में वे जल्द ही आरोपियों को दबोच लेंगे, जबकि पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जब रणधीर सिंह के हत्या के आरोपियों के बारे सीआईए 2 प्रभारी कुलभूषण से बात की गई तो उनका कहना था कि उनकी कई टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें