अंबाला सिटी। अंबाला अमृतसर रोड पर राजपुरा के नजदीक पड़ने वाले गांव बपरौली के नजदीक बुधवार को एक बाइक सवार चक्कर आने से गिर पड़ा। एंबुलेंस की मदद से उसे शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार राजपुरा का रहने वाला प्रवीण व उसकी मां शहर की जग्गी कॉलोनी में रहने वाले अपने बेटे को मिलने आए थे। यहां से वे बाइक से वापस जा रहे थे। रजापुरा से पहले ही बपरौली गांव के नजदीक पहुंचे तो प्रवीण को अचानक चक्कर आया और वह बीच सड़क गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को भी चोट लगी है।