फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी राणा को अदालत ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेशन जज हत्याकांड : मुख्य आरोपी राणा को अदालत ने जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव बड़ागांव की सरपंच के पति एवं शिक्षक सैशन जज हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल राणा निवासी शहजादपुर को पुलिस रिमांड के उपरांत अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ के इंचार्ज शमशेर राणा ने बताया कि 13 अगस्त को गिरफ्तार किए गए साहिल राणा को 14 अगस्त को नारायणगढ़ अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान साहिल राणा ने बताया कि जिस पिस्तौल से उसने 9 जुलाई को सैशन जज की हत्या की थी, वह उसने बरवाला के भूपेण राणा हत्याकांड के एक आरोपी गौरव को दे दी थी। साहिल राणा की निशानदेही पर पुलिस ने यह मालूम कर लिया है कि असल में सैशन जज हत्याकांड मामले मेें प्रयुक्त पिस्तौल गौरव को सौंप दी थी, जोकि पंचकूला पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने रिमांड के उपरांत अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें