फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर किया देसी कट्टे से फायर, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर किया कट्टे से फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। अपने दोस्त की दुकान पर आ रहे एक युवक पर रास्ते में बाइक सवारों ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। यह सौभाग्य रहा कि युवक बाल-बाल बच गया। युवक ने इस संबंध में नारायणगढ़ थाने में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव मिर्जापुर के रहने वाले 21 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ मिर्जा ने बताया कि वह लगभग दोपहर 11:30 पर पंजलासा चौक के निकट अपने किसी मित्र की दुकान पर आ रहा था। उसके साथ उसके दो और अन्य साथी थे, जबकि हरप्रीत मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था। उसने बताया कि जैसे ही वह दुकान के निकट उतरने लगे, तो वहां पर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक ने कहा कि यह मिर्जा है, इसे मारना है। इस पर पीछे बैठे युवक ने उसके ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि फायर मेरी बाजुओं के पास से होते गुजर गया जिसके छर्रे लगे हैं। वहीं घटना को अंजाम दे बदमाश मौका से फरार हो गए। हरप्रीत सिंह के अनुसार एक युवक को वह पहचानता है, जबकि दूसरे को सामने आने पर पहचान सकता हूं। घटना की सूचना नारायणगढ़ पुलिस को दी गई, जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची व कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार हमे सूचना मिली थी कि एक युवक के ऊपर फायर हुआ है, जिसको लेकर जांच शुरू की। मौके से फायर किए गए रौंद का खोल मिला है जिस पर दो लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें