फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जगाधरी रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। महेश नगर निवासी नरेंद्र दोस्त सतबीर के साथ बाइक पर कैंट आ रहा था। इसी बीच गोबिंद नगर चौक पर एक ऑटो चालक ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक चालक नरेंद्र संतुलन नहीं रख सका और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने दोनों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें