फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में तीन डंपर व जेसीबी मशीन के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। गांव हमीदपुर मारकंडा नदी के पास अवैध खनन करने के मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हमीदपुर की पंचायत ने बताया था कि कई माह से गांव की पंचायती जगह और मारकंडा नदी में अवैध खनन चल रहा है। खनन माफिया ने करीब 20-20 फुट के गड्ढे कर दिए हैं, जिसकी शिकायत एसडीएम को भी दी गई थी। सोमवार को जब गांव वाले व पंचायत मौके पर पहुंची तो वहां पर जेसीबी से श्मशान घाट के पास खनन चल रहा था। इसपर पंचायत ने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों को आता देख खनन माफिया जेसीबी व तीन डंपर छोड़कर फरार हो गए। इस पर पुलिस जेसीबी व तीनों डंपरों को काबू किया और माइनिंग विभाग को सूचना दी। माइनिंग विभाग के सहायक सुनील कुमार, खनन रक्षक दयाल सिंह व जसपाल सिंह ने गांव हमरदपुर निरीक्षण कर पटवारी से तस्दीक करवा कर इसकी एक शिकायत कालाआंब चौकी में दी। चौकी इंचार्ज ब्रहमदत्त ने बताया कि खनन विभाग के सहायक सुनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जमीन मालिक, जेसीबी व तीन डंपर के मालिकों व चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें