फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निकटवर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति से कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बिछपड़ी निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि वह अंबाला कोर्ट में एक वकील के यहां कार्य करता है। जगाधरी अदालत में नौकरी करने वाले मागा राम से जानकारी थी। उसके पास अक्तूबर 2018 में मागा राम का फोन आया और कहा कि कुरुक्षेत्र अदालत में चपरासी की नौकरी निकली है। उसकी अच्छी जानकारी के चलते वह उसे वहां लगवा सकता है। रणबीर ने पुलिस को बताया कि इस एवज में मागा राम ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। उसने एक लाख रुपये दो किश्तों में मागा राम को दे दिए। रणबीर ने बताया कि जब उसे नौकरी पर नहीं लगवाया तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर मागा राम ने उसे दिसंबर में 50 हजार रुपये का एक चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। रणबीर ने शिकायत में कहा कि अब रुपये मांगने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कहने लगा कि उसकी पहचान ऊपर तक है वह उसका कुछ नहीं उखाड़ सकता। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें