फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टाटा ऐस की टक्कर, सरिए घुसे कार में, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जगाधरी रोड पर सरियों से लदी टाटा एस चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए, जिससे एक सरिया कार की पिछली सीट का शीशा तोड़ते हुए अंदर गिर गए। इस दौरान पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की वजह से मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। वहीं मामले की जानकारी महेशनगर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल निवासी अनिल कुमार अपने जानकारों के साथ कार में मंगलवार दोपहर कैंट आए थे। वह ब्रह्मकुमारी चौक के निकट से कार को मोड़ रहे थे कि तभी पीछे सरियों से लदे टाटा एस चालक ने एकदम ब्रेक मार दी। ब्रेक लगते ही सरिये उछल कर कार की पिछली सीट का शीशा तोड़ते हुए अंदर गिर गए। इस दौरान पिछली सीट पर बैठे अनिल कुमार को चोटें लगीं। सरिये लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अनिल को कार से बाहर निकाल सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसी बीच सड़क पर सरिए बिखर गए जिससे जगाधरी रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया व क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें