फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजे मुलाजिम से मारपीट करने के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भेजे मुलाजिम से मारपीट करने के आरोपी
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में कच्चा बाजार निवासी आरोपी अजय, पानीपत निवासी सचिन और कैंट छप्परबंद मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता मुख्य सिपाही सुखविंद्र सिंह ने लालकुर्ती चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी की तीनों आरोपियों ने बुधवार को कैंट बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान उससे मारपीट की व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी मामले को लेकर पुलिस ने तीनों को बीती शाम ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें वीरवार अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें