फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम ठगने वालों से रहें सतर्क, मान्यता प्राप्त कंसलटेंट की देखें सूची
विज्ञापन

अंबाला सिटी। विदेश भेजने (कबूतरबाजी) के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने और उनकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस मामले में जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चलने वाले ऐसे सेंटरों, जोकि विदेश भेजने का कार्य करते हैं, उनकी जानकारी एकत्रित करने व स्कूल/कॉलेजों व अन्य संस्थानों में जाकर आम नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि आम नागरिक विशेषकर युवा वर्ग ठगी का शिकार न हों, इसके लिए सरकार द्वारा जारी की वेबसाइट पर जाकर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंसलटेंट सेंटर की सूची प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति स्टडी वीजा या किसी अन्य काम से विदेश जाना चाहता है, तो वह कंसलटेंट सेंटर की मान्यता परखे। यदि किसी के बारे में शक होता है तो पैसों के लेनदेन व पासपोर्ट जैसे दस्तावेज जमा करवाने में एहतियात बरतें। किसी प्रकार की ठगी या संदिग्धता का पता चलते ही नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें, ताकि ठगी की वारदात को रोका जा सके और आरोपी को हिरासत में लिया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें और ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। जो सेंटर सरकार की तरफ से प्रमाणित हैं, इस कार्य के लिए उन्हीं से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें