फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 किलोमीटर का पीछा कर पशुपालक रिश्तेदारों की मदद से छुड़वाई चार भैंसें

विज्ञापन
विज्ञापन
70 किलोमीटर तक पीछा कर चोरों से छुड़वाईं चार भैंसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/शहजादपुर। पशुपालक की हिम्मत के आगे पशु चोर भी घुटने टेक गए। पंचकूला और अंबाला से चोरों ने चार भैंसें तो चोरी कर ली, लेकिन कड़ासन के सुरेश सैनी की हिम्मत और अक्लमंदी का तारीफ करनी होगी। पहले उसने खुद पीछा किया लेकिन चोरों ने पत्थर व ईंटें बरसाकर उसे घायल कर दिया। उसने यमुनानगर में अपने रिश्तेदारों को अलर्ट किया, जिन्होंने नाका लगाया और चोरों का पीछा किया। इस प्रकार करीब 70 किलोमीटर तक चोरों का पीछा कर पशुओं को छुड़वा लिया।
पहले वारदात
पंचकूला के समानवा गांव में नरेंद्र कुमार के घर से चोरों ने दो भैंसें चुराईं। नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार रात्रि करीब दो बजे उसकी दो भैंसें चोरी हो गइैं। जब चोर गांव से निकले तो सामने से पास के ही गांव का एक व्यक्ति अपनी बाइक पर आया और पशुओं को गाड़ी में लादते हुए देखने लगा। इसी दौरान चोरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। चोरों ने उसकी बाइक की चाबी, लेपटॉप और पांच हजार रुपये छीन लिए। साथ ही उसे धमकाया कि चुप खड़ा रह नहीं तो तुझे मार देंगे जिसके बाद चोर भैंसों सहित फरार हो गए। इसके बाद व्यक्ति ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग उठते चोर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

दूसरी वारदात
समानवा से दो भैंसें चोरी करने के बाद चोरों ने एनएच 73 पर स्थित गांव कड़ासन में पशुपालक सुरेश सैनी के तबेले से एक भैंस चोरी की। सुरेश के अनुसार करीब 3 बजे उसे गाड़ी की आवाज आई जिस पर वह उठ गया। बाहर निकला तो देखा कि कुछ लोग उसकी भैंस को गाड़ी में चढ़ा रहे हैं। चोरों ने उस कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया, जिसमें नौकर सो रहा था।
तीसरी वारदात
एनएच 73 पर ही स्थित गांव साहा में चोरों ने एक भैंस चुराई। पशुपालक रघबीर राम ने बताया कि उसके तबेले में दौ भैंसें बंधी थीं। चोर एक भैंस को गाड़ी में चढ़ा रहे थे कि उसकी नींद खुल गई। उसने भैसों की तरफ देखा तो एक भैंस गायब थी। इस पर वह चोरों के पीछे भागा और शोर मचाया लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं उठा। चोर उसके ऊपर ईंट व पत्थरों से हमला करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

--------
कड़ासन के सुरेश सैनी की हिम्मत लाजवाब
कड़ासन में जब चोर पशुओं को चोरी कर वाहन से भाग रहे थे तो सुरेश सैनी ने अपनी बाइक से इनका पीछा शुरू किया। जब उसने मघरपुरा गांव के निकट पीर की मजार के पास उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर हमला कर दिया व मोटरसाइकिल को तोड़ते हुए फरार हो गए। हमले में चोरों द्वारा फेंकी गई एक ईंट सुरेश को मुंह पर भी लगी, जिससे वह घायल हो गया। सुरेश ने बताया कि उन्हें गाड़ी से पता चल गया कि चोर यूपी के हैं व पशुओं को यूपी लेकर जाएंगे। जिस रास्ते से वे जा रहे हैं, वह यमुनानगर से होकर गुजरेगा। इसी पर सुरेश ने यमुनानगर में अपने रिश्तेदारों को फोन पर सूचित कर दिया। यमुनानगर में उसके रिश्तेदार इस गाड़ी का इंतजार करने लगे, जबकि उनकी मदद को कुछ अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान यह गाड़ी जब आती दिखी तो इन लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। यहां भी चोरों ने ईंटों व पत्थरों से हमला किया, लेकिन सुरेश सैनी के रिश्तेदारों ने भी इस गाड़ी का पीछा किया। यूपी के शाहजहांपुर तक पीछा किया, जबकि वहां रेलवे फाटक बंद देख पशु चोर गाड़ी और पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। बाद में शहजादपुर पुलिस ने भी कार्रवाई की, जबकि पशुओं को गाड़ी सहित शहजादपुर थाने लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें