फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडी अस्पताल के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केडी अस्पताल के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। केडी अस्पताल के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालने व टिप्पणी करने के मामले में महेश नगर पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट व मानहानि का केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत एडीजीपी को दी गई थी जिसके बाद यह मामला दर्ज किय गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डा. केडी शर्मा ने आरोप लगाया कि उनका अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट में केस चल रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेशों की पालना की जा रही थी। शिकायत में डा. शर्मा ने कहा कि आरोपी हरमीत घोत्रा, अमित वर्मा, अमित व विजय ने उसके अस्पताल के बारे में फेसबुक पर दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया और गलत आरोप लगाए। इस वजह से उनके मान सम्मान को भी ठेस पहुंची है। शिकायत में डॉक्टर ने कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई महेशनगर पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मामला हाईकोर्ट से जुड़ा हुआ है। जगाधरी रोड नेशनल हाईवे पर डॉ. केडी शर्मा का अतिक्रमण पाया गया था। इसकी पूरी पैमाइश एडीसी के नेतृत्व में की गई थी। केडी अस्पताल के दोनों तरफ अतिक्रमण मिलने की रिपोर्ट प्रशासन ने हाईकोर्ट में सौंपी थी और हाईकोर्ट ने यहां से कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को यहां इस कार्रवाई को अंजाम देना था। इसी मामले में कुछ दुकानदार याचिकाकर्ता भी थे जिनके खिलाफ अब डॉक्टर ने यह शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें