फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी गांव के पास पलटी पीसीआर, एएसआई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिंग टूटने से कालपी के पास पलटी पीसीआर पलटी, एएसआई घायल
विज्ञापन

मुलाना। मुलाना थाना की पीसीआर गांव कालपी के पास पलट गई। पीसीआर पलटने का कारण गाड़ी के अगले पहिये का बैरिंग टूटना बताया जा रहा है। हादसे में पीसीआर चालक एएसआई रमेश कुमार को चोट लगी है। उसे अंबाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलाना थाना पीसीआर चालक एएसआई रमेश कुमार पीसीआर की सर्विस करा कर वापस लौट रहा था। जैसे ही उसने कालपी गांव पार किया कि पीसीआर के अगले पहिए का बैरिंग टूट गया, जिससे पीसीआर अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हादसे में एएसआई रमेश कुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी अस्पताल मुलाना ले जाया गया। यहां से उन्हें अंबाला सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पीसीआर पंजोखरा थाना की बताई जा रही है जोकि कुछ दिन पहले कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा में मुलाना लाई गई थी। यह पीसीआर पहले से ही खस्ता हालत हाल थी। मुलाना थाना सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पीसीआर के पहिए का बैरिंग टूटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें