फाइनेंसर पर हमले के मामले में दो दिन के रिमांड पर चारों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फाइनेंसर को लूटने और मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। गौर हो कि वाल्मीकि नगर निवासी फाइनेंसर अमित की शिकायत पर पुलिस ने शाहबाद निवासी जाटू, जगाधरी गेट निवासी हैप्पी व अरनव निवासी कौंला जंडली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा, पंजाब व दिल्ली सहित इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे सीआईए-1 पुलिस ने जाटू, हैप्पी, अरनव व एक अन्य गुरप्रीत को शहर कालका चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया था।