बैंक में रुपये जमा कराने गए फौजी से 71 हजार लेकर युवक फरार
आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। निकलसन रोड पर स्थित एसबीआई की शाखा में रुपये जमा करवाने आए फौजी को झांसा देकर एक युवक उससे 70,920 रुपये लेकर फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खातौदड़ा जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि कैंट में मीडियम रेजीमेंट में तैनात है। गत दिनों एसबीआई में 70,920 रुपये जमा करवाने गया था, उसी समय एक शख्स उसके पास आया और खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि वह रुपये जमा करवा देगा। मेनपाल ने उस पर विश्वास करते हुए रुपये पकड़ा दिए और खुद डिपोजिट की पर्ची भरने लगा। इसी बीच मौका पाकर आरोपी रुपये लेकर फरार हो गया। मेनपाल ने जब बैंक स्टाफ से पूछा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाई, जिसमें आरोपी रुपये लेकर बाहर जाता देखा गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।